फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 5 दिन पहले घर से निकले भंभेवा के सचिन का बोहर के पास झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
05सीटीके07-जेएलएन नहर के पास झाड़ियों में मिले सचिन के शव की जांच में जुटी पुलिस। सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोहतक। शहर की एक निजी कंपनी के डिलीवरी बाॅय का शव बोहर में जवाहर लाल नेहरू नहर के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है। इसके गले पर निशान मिले हैं। घर से एक मार्च को ड्यूटी के लिए निकले झज्जर के भंभेवा निवासी सचिन के शव पर जानवरों के नोचने के निशान मिलने का दावा किया गया है। यही नहीं, पुलिस को मौके पर सिरिंज व नशे के प्रयोग वाली दवा मिली है।
विज्ञापन

ऐसे में युवक की नशे की ओवरडोज से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस स्थिति साफ होने की बात कही है। इधर, परिजनों ने सचिन की हत्या की आंशका जाहिर की है। नशे से उसका कोई लेना-देना नहीं होना का दावा किया है।
पुलिस को बुधवार सुबह किसी ने जेएलएन नहर के पास एक बाइक संदिग्ध हालत में खड़ी होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक के नंबर की जांच की तो यह भंभेवा के सचिन की होने की पुष्टि हुई। इसके चलते पुलिस ने आसपास तलाशी ली तो झाड़ियों में सचिन का शव पड़ा मिला। यहीं, पास में उसका नीले रंग का बैग भी मिला। यह युवक पिछले पांच दिनों से लापता था। इस बारे में उसके परिजनों ने मॉडल टाउन चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

भंभेवा निवासी विक्रम ने बताया कि मेरा छोटा बेटा सचिन निजी कंपनी में डिलिवरी का काम करता था। वह एक मार्च को सुबह 11 बजे घर से निकला था। उसने दोपहर 12 बजे अपनी ड्यूटी ज्वाइन की और सामान डिलिवरी के लिए लेकर निकल पड़ा। इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं था। वह रात 10 बजे तक भी घर नहीं आया तो उसके मोबाइल पर काॅल किया। इस दौरान मोबाइल बंद मिला। देर रात तक उसका इंतजार किया। वह नहीं आया तो सभी सो गए और सुबह फिर उसकी तलाश शुरू की। आसपड़ोस व रिश्तेदारों के यहां पूछने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लगा। इसके चलते उसकी कंपनी में पहुंची। यहां उन्होंने उसके बारे में जानकारी नहीं दी तो पुलिस के पास गए। पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी। मंगलवार को हमें उसका शव मिलने की सूचना मिली। उसके बाइक नंबर से उसकी पहचान हुई।

हत्या के बाद जानबूझकर फेंकी गई हैं सिरिंज
पुलिस को शव के पास से ही कुछ सिरिंज व दवाएं मिली हैं। यह किसी ने जानबूझकर वहां फेंकी हैं। विक्रम का कहना है कि हमारा बेटा इस तरह के नशे से दूर था। उसे किसी ने मारकर झाड़ियों में फेंका है। मामले को दूसरा रूप देने के लिए इंजेक्शन वहां गिराए गए हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करे।

वर्जन:
पुलिस को युवक का शव झाड़ियों में पड़े होने की सूचना मिली थी। वहां पहुंचकर जांच करने पर शव की पहचान सचिन के रूप में हुई। परिजनों की पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम करा कर उन्हें सौंप दिया गया है। मौके से सिरिंज व कुछ अन्य सामान मिला है। फिलहाल नशे के कारण मौत होने की बात साफ तौर पर नहीं कही जा सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-अंकिता, प्रभारी, सिविल लाइन थाना।

05सीटीके07-जेएलएन नहर के पास झाड़ियों में मिले सचिन के शव की जांच में जुटी पुलिस। सोशल मीडिया

05सीटीके07-जेएलएन नहर के पास झाड़ियों में मिले सचिन के शव की जांच में जुटी पुलिस। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें