05सीटीके22-लघुसचिवालय में समाधान शिविर के दौरान सीईओ प्रदीप कुमार को अपनी शिकायत बताते सामण ग
रोहतक। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार व नगराधीश अंकित कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए।
प्राॅपर्टी आईडी संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए उन्होंने नगर निगम अधिकारियों व सीवर जाम की शिकायतें दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। परिवार पहचान पत्र में दर्ज वार्षिक आय को कम कराने से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए सीईओ जिला परिषद ने कहा कि प्रशासन की ओर से आय की जांच कराई जाएगी। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायत के संदर्भ में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को 28 मार्च को आयोजित होने वाली दिशा बैठक के लिए कार्रवाई रिपोर्ट तुरंत भिजवाने के लिए कहा।
इस मौके पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विरेंद्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के सचिव श्यामसुंदर, हाउसिंग बोर्ड के संपदा प्रबंधक जगदीप, सहायक उप पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ वतन सेढा, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल रोहिल्ला, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कृष्ण कुमार, कानूनगो वीरेंद्र कुमार व सतीश कुमार, सहायक नगर योजनाकार वैशाली समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।