फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन नहर में मिला 35 वर्षीय युवक का मिला शव, शरीर पर थे चोट के निशान

विज्ञापन
आईजी आफिस के पास जेएलएन नहर में करनाल के अनुज को बह कर आने की सम्भावना पर देखते परिजन और पुलिस कर्म - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली बाईपास के पास मंगलवार दोपहर जेएलएन नहर में 35 वर्षीय युवक का शव मिला। शव गली सड़ी हालात में होने के कारण कई दिन पुराना लग रहा है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। वहीं करनाल के कुछ लोग इस आशंका में यहां पहुंच गए कि उनका बेटा अनुराग भी काफी दिनों से लापता है। लेकिन देखने पर यह शव अनुराग का नहीं निकला तो वे वापस हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आईएमटी थाना प्रभारी ट्रेनिंग आईपीएस अमित कुमार यशवर्धन व एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मलिक की टीम ने जांच की। आईएमटी थाना प्रभारी अमित कुमार यशवर्धन ने बताया कि शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस के पास भी सोशल मीडिया से शव की फोटो भेज दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें