फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर दूसरे दलों से आए लोगों को बढ़ावा देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। कांग्रेस की तरह भाजपा में भी बगावती तेवर दिखने लगे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के नाम लिखा कार्यकर्ताओं का एक पत्र शनिवार को वायरल हुआ है। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका पर दूसरे दलों से आए लोगों को बढ़ावा देने व पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।
पार्टी के पूर्व महामंत्री धर्मबीर शर्मा ने बताया कि 200 से ज्यादा पुराने कार्यकर्ता करीब एक माह पहले सोनीपत के राई स्थित रेस्ट हाउस में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से मिले थे। 11 पेज का पत्र सौंपकर प्रदेश अध्यक्ष को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की स्थिति से अवगत कराया था। पत्र में बताया था कि कैसे दूसरे दलों से आए लोगों को महत्व दिया जा रहा है। इसमें 11 से ज्यादा उदाहरण भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने जल्द बात करने का भरोसा दिया था। अब शनिवार को यह पत्र कैसे वायरल हुआ, उनको पता नहीं है। वह पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं की आवाज उठा रहे हैं। हालांकि, रणबीर ढाका ने वायरल पत्र पर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें