फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध को सख्ती से किया जाएगा लागू : उपायुक्त

Thu, 12 Jun 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पटाखों पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा। इस उद्देश्य से जिला और खंडस्तरीय प्रवर्तन समितियों का गठन किया गया है, जो निगरानी, जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी निभाएंगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि इन प्रवर्तन समितियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही, आमजन से भी अपील की गई है कि वे प्रतिबंध के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर प्रशासन को सूचित करें।
जिलास्तरीय प्रवर्तन कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त होंगे, जबकि संयोजक हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल ब्यूरो के क्षेत्रीय अधिकारी को बनाया गया है। नियम 128 के तहत केवल प्राधिकृत अधिकारी और संबंधित प्रावधानों के तहत ही पटाखे को जब्त किया जाएगा व इनका निपटान किया जाएगा। जब्त हुए पटाखों के डिस्पोजल की रिपोर्ट उपायुक्त व हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल ब्यूरो के क्षेत्रीय अधिकारी को 48 घंटे के भीतर प्रस्तुत करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें