चांग (भिवानी)। गांव मिताथल में आयोजित हरियाणा सर्कल कबड्डी स्पर्धा का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा जिसमें बहुअकबरपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अलेवा की टीम दूसरे, मिताथल तीसरे और गिरावड़ की टीम चौथे स्थान पर रही।
विजेता बहुअकबरपुर की टीम को मुख्यअतिथि रामकुमार सिवाच ने 1 लाख 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। अलेवा की टीम को 81 हजार और मिताथल टीम को 41 हजार रुपये प्रदान किए गए।
कबड्डी प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर और कैचर के पुरस्कार भी दिए गए। इस पुरस्कार से ऋतिक बल्हारा और अंकुर बल्हारा को सम्मानित करते हुए एक-एक मोटरसाइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर मास्टर अनिल, मास्टर जगत सिवाच, सुधीर पहलवान और सोनू सिवाच भी उपस्थित रहे।