फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज दोपहर 12 बजे कामाख्या के लिए रवाना होगी अमृत एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कामाख्या के लिए अमृत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ व ट्रायल के लिए मंगलवार से संचालन होगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक दिवसीय ट्रिप के लिए 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे ट्रेन कामाख्या के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह 22 जनवरी को सुबह 5 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
विज्ञापन

भारत सरकार व रेलवे बोर्ड के बाद उत्तर रेलवे ने भी एक दिन की ट्रिप में रोहतक से कामाख्या के लिए चलने वाली अमृत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी किया था। स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि पहले दिन कामाख्या के लिए एक्सप्रेस ट्रेन रोहतक स्टेशन से दोपहर 12 चलेगी। हालांकि, संचालन साप्ताहिक रूप से रविवार को रहेगा।
फिलहाल, ट्रायल के रूप में ट्रेन संचालित होगी। इसमें दौरान ट्रेन दिल्ली, गाजियाबाद, चिपियाना बुज़ुर्ग, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, बछवारा, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू बोंगाईगांव व कामाख्या स्टेशन पर 41 घंटे की यात्रा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें