फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान आईडी बनवाने में रुचि नहीं दिखा रहे जमींदार

विज्ञापन
किसानों को जानकारी देते कृषि अधिकारी
विज्ञापन
महम। कृषि अधिकारियों की ओर से बार-बार अपील करने के बावजूद किसान फार्मर आईडी बनवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। क्षेत्र के किसानों की ओर से आइडी बनवाने का कार्य बिल्कुल धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी मोनिका पाराशर ने बताया कि किसान अपनी आइडी बनवाने में रुचि कम दिखा रहे हैं। इसका कारण लोगों में फैल रही भ्रांतियां भी हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी की कही सुनी बातों पर ध्यान न देकर अपने नजदीकी सीएससी पर जाकर अपनी किसान आईडी बनवाएं।
वह क्षेत्र के गांव फरमाणा में किसानों से बात कर रही थीं। उन्होंने बताया कि किसान आईडी बहुत जरूरी है। भविष्य में इसके बिना किसान सम्मान निधि का लाभ व खाद वितरण में लाभदायक साबित होगी। कहा कि अगर जमीन के रिकाॅर्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे ठीक कराएं।
विज्ञापन

किसान भी अड़चन को लेकर किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, हलका पटवारी व कृषि अधिकारियों से मिल सकते हैं, वे मदद कर सकेंगे। इसके अलावा किसान संबंधित पोर्टल पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

फोटो क्षेत्र के एक गांव में किसानों को किसान आइडी संबंधित जानकारी देते कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें