फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना लक्ष्य : डीएमसी

Sat, 30 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो नंबर-05हुडा सेक्टर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते नप व आरडब्ल्यूए के पदा​ध
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा स्वच्छता अभियान के तहत नारनौल में सफाई मित्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य उनकी कार्यकुशलता और कार्यक्षमता बढ़ाना था। इस दौरान नगर निगम के डीएमसी रणवीर सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना लक्ष्य है।
विज्ञापन


डीएमसी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्रों को सफाई के आधुनिक और सही तरीकों के बारे में जानकारी देना है। जब काम सही तरीके से किया जाता है, तो न केवल काम की गुणवत्ता सुधरती है।

प्रशिक्षण के बाद सभी सफाई मित्रों ने शहर में एक बड़े स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इसके बाद नारनौल के विभिन्न हिस्सों में गहन सफाई का कार्य किया गया।

डीएमसी रणवीर सिंह ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, सफाई मित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रशिक्षण सत्र उनकी भूमिका को और भी मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नारनौल शहर स्वच्छता के मामले में एक मिसाल बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें