फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनसीसी भर्ती परीक्षा में 65 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Sat, 30 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो संख्या:52-  राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में एनसीसी  कैडे्टस प्र​शिक्षण के दौरान  पुशअप ल - फोटो : बैनर-पट्टिका लेकर प्रो. सुमन के खिलाफ नारेबाजी करते मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में एनसीसी में भर्ती के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा हुई। इसमें 65 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने की।
विज्ञापन

एनसीसी अफसर प्रो. डॉ. कैप्टन शमशेर सिंह ने बताया कि भर्ती के दौरान छात्रों ने 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, पुश अप और अन्य शारीरिक परीक्षणों में भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से उनकी शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और फिटनेस का परीक्षण किया गया।
इसके बाद 65 छात्रों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। एक सप्ताह में इसका परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र सेवा के लिए स्वयं को तैयार करते हैं और भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर देश की सेवा में योगदान देने के लिए सक्षम बनते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और शारीरिक मजबूती को विकसित करने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम में 16 हरियाणा बटालियन एनसीसी नारनौल के ड्रील इंस्ट्रक्टर हवलदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार रामफल और अन्य स्टाफ सदस्यों ने प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें