फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रशासन ने सरकारी डीपीआर साइट से हटाए हिमांशु ग्रोवर के जन्मदिन के फ्लैक्स

Thu, 23 Oct 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक बीबी बतरा की ओर से उठाए गए मुद्दे के बाद कैनाल रेस्ट हाउस के बाहर सरकारी डीपीआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सरकारी डीपीआर साइट के दुरुपयोग के मामले को भाजपा नेताओं ने भले ही दूसरा रूप देने की कोशिश की हो लेकिन प्रशासन ने उस पर कड़ा एक्शन लेते हुए बुधवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बेटे हिमांशु ग्रोवर के जन्मदिन के फ्लैक्स हटा दिए हैं। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के मंगलवार को आवाज उठाने पर सरकारी स्थलों का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान कुलदीप केडी ने कहा कि कांग्रेस ने किसी व्यक्ति विशेष को लक्ष्य न करके सरकारी नियमों व जगह के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस की ओर से सरकारी डीपीआर साइट के दुरुपयोग मामले को प्रमुखता से उठाने पर प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केडी ने कहा कि यह विषय इतने पर ही समाप्त नहीं होता है। कांग्रेस चाहती है कि इस मामले में दोषी अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि भविष्य में भी इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। कांग्रेस ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी इस मामले में स्पष्ट रुख रखती है। उन्होंने कहा, प्रशासनिक स्तर पर कुछ छिपाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें