फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगों को लेकर 29 नवंबर को विरोध प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मचारी

Thu, 23 Oct 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20...रोहतक में सुखपुरा चौक ​स्थित कर्मचारी भवन में केंद्रीय परिषद की बैठक करते ऑल हरियाणा पावर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बिजली कनेक्शनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नए पद स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इन सभी मांगों को लेकर बिजली निगम के कर्मचारी पांच नवंबर को रोहतक में कन्वेंशन व 26 नवंबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय परिषद की बैठक हुई। इसमें मुख्य वक्ता राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि लंबे समय बाद पदोन्नति मिल जाती है तो दूर दराज तबादला किया जाता है। इससे सर्कलों में हादसों की दर बढ़ गई हैं। बचे हुए कर्मचारियों को ऑनलाइन तबादला से परेशान किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूनियन इसके विरोध में बिजली मंत्री, मुख्यमंत्री व अतिरिक्त मुख्य सचिव आदि को पत्र लिख चुकी है। प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों के चलते तनाव पैदा हो रहा है। सभी मांगों को लेकर 29 अक्तूबर को प्रदेश में सभी यूनिटों पर कार्यकारिणी की बैठक होगी।
विज्ञापन

इसके बाद पांच नवंबर को सब यूनिट से लेकर राज्य कमेटी के पदाधिकारियों सहित रोहतक में बड़ी कन्वेंशन की जाएगी व 26 नवंबर को पंचकुला में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में राज्य प्रधान सुरेश राठी, शब्बीर अहमद गनी, राजेंद्र राणा, सुरेंद्र यादव, पूनम दहिया, बंसीलाल, धर्मराज कुंडू व कर्मबीर सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें