रोहतक। शहर के पाड़ा मोहल्ले में ढाई माह पहले हुए सावन हत्याकांड के आरोपी बिजेंद्र के मकान में घुसकर चोर जेवरात, नकदी व अन्य सामान निकालकर ले गए। आरोपी बिजेंद्र की पत्नी ऊषा ने अज्ञात के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में उषा ने बताया कि 24 जनवरी को मोहल्ले में युवक सावन से झगड़ा हो गया था। इसमें सावन की मौत हो गई। इस कारण वे घर पर ताला लगाकर चले गए।
अब आकर देखा तो घर के अंदर से एक जोड़ी चांदी की पाजेब, दो चांदी की चेन, एक सोने की अंगूठी, 30 हजार रुपये की नकदी, छह मुर्गे, एक बकरी और चार सुअर चोरी मिले। पुलिस ने एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है।