फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सार्जेंट की व्यक्तिगत टिप्पणी से नाराज था आरोपी, दो दोस्तों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी के सेवानिवृत्त सार्जेंट अनिल अरोड़ा ने बनियानी के युवक सचिन उर्फ सन्नी पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी थी, जिससे वह बेहद नाराज था। उसने तीन दिन पहले अपने दो दोस्तों के साथ हत्या की साजिश रची। योजना के तहत बार-बारी कॉल करके अनिल अरोड़ा को रोहतक बुलाया। तीनों ने उसी की कार में बैठकर मुरादपुर टेकना रोड के नजदीक कच्चे रास्ते पर पहुंचे। वहां पर कार रोकते ही अनिल अरोड़ा की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। मंगलवार को पुलिस पूरी वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बहुअकबरपुर-मुरादपुर टेकना रोड से एक कच्चा रास्ता ड्रेन नंबर आठ की तरफ जाता है। वहां पर एक नैनो कार खड़ी है, जिसके पास एक व्यक्ति का गर्दन कटा शव पड़ा है। बहुअकबरपुर थाने से इंस्पेक्टर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच की। शव गाड़ी के साथ जमीन पर पड़ा था। कटी गर्दन से खून बह रहा था। जबकि कार के अंदर कंडक्टर सीट के नीचे एक मोबाइल मिला। सीट पर एक जैकेट पड़ी थी। साथ ही दो टोपी मिली, जिनके ऊपर इंडियन एयरफोर्स लिखा था। पास में वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी का आई कार्ड मिला, जिसका नंबर 69062-बी, रैंक एसजीटी, नाम अनिल कुमार अरोड़ा पुत्र एसएल अरोड़ा और पता 59 सत्संग विहार अंबाला रोड, जगाधरी, यमुनानगर लिखा हुआ था। इतना ही नहीं, कार में मिले मोबाइल नंबर पर जगाधरी निवासी रोहित अरोड़ा का फोन आया। उसने बताया कि जिसका यह मोबाइल है, वह उसके पिता हैं। रविवार को रोहित अरोड़ा परिवार सहित रोहतक पहुंचा। उसने शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया गया। साथ ही पुलिस ने रोहित के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। साथ ही कार्रवाई करते हुए बनियानी गांव के युवक सचिन उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया था। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी सचिन उर्फ सन्नी ने अनिल अरोड़ा से व्यक्तिगत खुंदक थी। उसे सबक सिखाने के लिए अपने दोस्तों के साथ षड्यंत्र रचा। योजना के तहत कॉल करके अनिल अरोड़ा को रोहतक बुलाया और गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है। मंगलवार को पूरी वारदात से पर्दा उठा दिया जाएगा। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें