फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हेरोइन रखने के आरोपी को दी एक लाख की सुरक्षा राशि पर जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। अदालत ने नशीला पदार्थ हेरोइन रखने के आरोपी युवक करतारपुरा निवासी सोनू को एक लाख की सिक्योरिटी राशि पर जमानत दे दी। बचाव पक्ष के वकील ने जज के सामने कहा कि आरोपी को झूठे केस में फंसाया गया है। हेरोइन जबरन दिखाई गई है। एएसजे संदीप दुग्गल की अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, 22 अक्तूबर को सिटी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत करतारपुरा निवासी सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हिसार बाईपास पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि सोनू नशीली दवाओं का गैरकानूनी धंधा करता है। अभी जेपी कॉलोनी स्थित स्कूल के पीछे गली में खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन

राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी ली तो उससे 5 ग्राम 860 मिलीग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। 27 नवंबर को आराेपी के वकील ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी।
विज्ञापन

बताया कि सोनू को केस में झूठा फंसाया गया है। जबरन हेरोईन बरामद दिखाई गई है। आरोपी करीब एक माह से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में है। दो केस में बरी किया जा चुका है। एक केस में बेल पर छोड़ा जा चुका है। दूसरी ओर सरकारी वकील ने कहा कि आरोपी को 5.860 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ नरमी न बरती जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें