फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दुकान में तोड़फोड़ के आरोपी 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं, व्यापारियों व पुलिस के बीच बहस

विज्ञापन
24...सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दुकान में रखा पनीर को उठाते हुए। स्रोत :वीडियोग्रैब
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के पालिका बाजार में शुक्रवार रात हुई तोड़फोड़ के आरोपी वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। कार्रवाई न होने से नाराज व्यापारी शनिवार सुबह बाजार में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शाम को एसपी आवास पर पहुंचे। एसपी ने रविवार को सुबह 11 बजे तक का समय मांगा है। आर्य नगर थाने में आरोपी सोम किराड़ व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
शुक्रवार रात को पालिका बाजार में पनीर की दुकान में तोड़फोड़ कर युवक भाग गए थे। पीड़ित व्यापारी आर्य नगर स्थित ग्रीन रोड वाली गली निवासी चिराग ने शनिवार को आर्य नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित ने दी शिकायत में बताया कि पालिका बाजार के सामने सिविल अस्पताल की दुकानों में उसकी दही, लस्सी व पनीर की दुकान है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे दो युवक आए। आरोपी युवक सोम किराड़ उठाकर पनीर खाने लगा। उन्होंने ऐसा करने से रोका तो गाली-गलौज की और धमकी देकर चला गया। करीब एक घंटे बाद रात 9 बजे आरोपी दोबारा साथियों के साथ आया और ईंट मारकर दुकान के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने आरोपी सोम किराड़ व उसके साथियों के खिलाफ तोड़फोड़ व धमकी देने की एफआईआर दर्ज की है।
.....
व्यापारी नेता बोले-वीआईपी सुरक्षा में व्यस्त पुलिस, आम व्यापारी की सुध नहीं
शनिवार सुबह पुलिस व व्यापारियों के बीच दुकान के बाहर बहसबाजी हो गई। हरियाणा व्यापार उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया, पालिका बाजार के व्यापारी नेता सतीश प्रजापति, सूरज रसंवत व ललित मोहन सैनी सहित अन्य व्यापारी पीड़ित दुकानदार से मिलने पहुंचे। वहीं आर्य नगर थाने से एएसआई कुलदीप व अन्य पहुंचे। भाटिया ने कहा कि पुलिस वीआईपी लोगों की सुरक्षा में व्यस्त रहती है। बिना शिकायत पुलिस तैनात कर दी जाती है जबकि पनीर विक्रेता की शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची और आरोपी तोड़फोड़ करके चले गए। जब व्यापारी आवाज उठाता है तो उसे ही दबाने का प्रयास किया जाता है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
..........
दबाव में व्यापारी, दोबारा एसपी से मिलेंगे : सतीश प्रजापति
पालिका बाजार के व्यापारी नेता सतीश प्रजापति ने कहा कि पीड़ित व्यापारी चिराग पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया शनिवार को बाहर थे। आवास पर पहुंचकर बात की तो उन्होंने कहा है कि रविवार को 11 बजे तक का समय दे दीजिए। सख्ती कार्रवाई की जाएगी। वे रविवार को दोबारा एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन

...
आरोपी सोम किराड़ व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दबिश दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, आर्य नगर थाना प्रभारी

24...सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दुकान में रखा पनीर को उठाते हुए। स्रोत :वीडियोग्रैब

24...सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दुकान में रखा पनीर को उठाते हुए। स्रोत :वीडियोग्रैब

24...सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दुकान में रखा पनीर को उठाते हुए। स्रोत :वीडियोग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें