फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला में चचेरे भाई का हत्यारोपी तीन दिन के रिमांड पर

Thu, 23 Oct 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। दीपावली से पहली रात बुलडोजर मालिक की प्लाॅट में उस्तरे से गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने वाले चचेरे भाई के हत्यारोपी को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, सांपला के वार्ड नंबर दो निवासी संदीप ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसका बड़ा भाई प्रदीप उर्फ बिट्टू (39) खेतीबाड़ी व मिट्टी खोदाई का काम करता था। इसके लिए बुलडोजर ले रखा था। प्रदीप 19 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे घर आया था। वह बोला, ताऊ के बेटे पवन उर्फ पौना के पास जा रहा है।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद बुलडोजर चालक यूपी के बिजनौर निवासी अनित उर्फ आदित्य का फोन आया। उसने प्रदीप का गला उस्तरे से काटे जाने की सूचना दी। ताऊ के बेटे पवन उर्फ पौना ने धारदार उस्तरे से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शराब पीकर आरोपी ने झगड़ा किया और धारदार उस्तरे से गर्दन काटकर प्रदीप की हत्या कर दी। आरोपी को अदालत के निर्देश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें