फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांसों पर संकट...पीजीआई में चार दिन में पहुंचे 400 मरीज

विज्ञापन
10...गांधी कैंप में एलिवेटेड रोड पर कचरे के ढेर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दिवाली के बाद खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण हमारी सेहत बिगाड़ रहा है। बुधवार को औसत एक्यूआई 349 रहा। इसका अधिकतम स्तर 500 रहा। दमा व अस्थमा पीड़ित, बुजुर्ग व बच्चों के लिए जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। पीजीआई के पल्मोनरी विभाग में तीन से चार दिन में सांस से संबंधित करीब 400 मरीज पहुंचे हैं। इसमें भी गंभीर हालत वाले मरीज ज्यादा हैं। इन्हें तुरंत राहत के लिए नेबुलाइज किया जा रहा है। एलर्जी के केस भी बढ़ गए हैं। इसमें रेस्पिरेटरी यानी सांस संबंधी रोगी ज्यादा हैं।
पीजीआई के पल्मोनरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी का कहना है कि हालात ये हैं कि धूम्रपान नहीं करने वाला व्यक्ति भी रोजाना दस से ज्यादा सिगरेट पीने जितना धुआं अपने फेफड़ों में भरने को विवश है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति हमने खुद पैदा की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिवाली पर आतिशबाजी का शौक अब हमारी की सांसों पर भारी पड़ रहा है। अस्थमा अटैक की आशंका बढ़ने से मरीजों को दवा वाला पंप साथ रखने की सलाह दी जा रही है। बगैर किसी काम के घर से बाहर नहीं निकलने के साथ सुबह-शाम की सैर नहीं करने की सलाह दी जा रही है।

दो दिन दिवाली मनाए जाने के चलते आतिशबाजी हुई ज्यादा
जिले में प्रदूषण की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम एक्यूआई 500 रहा। यह दिनभर में औसतन 349 दर्ज किया गया। इस स्थिति में सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। इस कारण अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। यही नहीं, दिवाली दो दिन मनाए जाने के चलते मंगलवार रात भी देर रात तक आतिशबाजी हुई। इससे हवा में धूल कणों की संख्या सोमवार की तरह अधिक बनी हुई है। अब मौसम साफ होने के लिए तेज हवा चलने या बारिश होने का इंतजार है।

सड़कों पर वाहनों की भीड़
प्रदूषण के स्तर में फिलहाल सुधार नजर नहीं आ रहा है। इसकी वजह हवा नहीं चलना और हाल ही में बारिश नहीं आना बताया जा रहा है। इसके अलावा, परिवहन के साधनों पर भी किसी तरह का अंकुश नहीं लगा है। वाहनों की भीड़ सड़कों पर पहले की तरह ही बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम क्षेत्र में भी सड़कों पर कूड़ा जलाया जा रहा है। बुधवार को गांधी कैंप में एलिवेटेड रोड पर दिनभर कचरे के ढेर में आग लगने से धुआं उठता रहा।

10...गांधी कैंप में एलिवेटेड रोड पर कचरे के ढेर में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें