फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक-भिवानी मार्ग पर सुबह 6 बजे वाली बस 15 दिन से बंद

विज्ञापन
16-दलबीर, यात्री।
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

रोहतक-भिवानी मार्ग पर रोडवेज की ओर से सुबह 6 बजे भिवानी की ओर जाने वाली बस को बंद कर दिया गया है जिससे रूट पर सफर करने वाले कर्मचारियों व यात्रियों को परेशानी हो रही है। रोडवेज बस रोहतक बस स्टैंड से सुबह 6 बजे नियमित रूप से चलती थी लेकिन 15 से बंद है।

निजी बस का भी संचालन भी सुचारु नहीं है। यात्री नरेंद्र ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के विभिन्न अधिकारियों से बस चलाने का अनुरोध किया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। यह बस भिवानी और कलानौर के सरकारी कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों और दैनिक यात्रियों के लिए सबसे प्रमुख साधन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बंद होने से अब यात्रियों को समय पर अपने दफ्तरों या गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
बॉक्स
रोजाना के सफर के लिए इस बस पर निर्भर थे क्योंकि यह समय पर उपलब्ध होती थी। बस बंद होने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
- दलबीर, यात्री।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस बस सेवा को तुरंत प्रभाव से फिर से शुरू किया जाए ताकि जनता और कर्मचारियों को राहत मिल सके। बस प्रतिदिन सुबह 6 बजे ही चले।
- राजेश, यात्री।
वर्जन
यात्रियों की शिकायत पर प्रमुखता से समाधान किया जाएगा। कर्मचारियों से बस के संचालन को लेकर जानकारी ली जाएगी।
- नवीन कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज।

16-दलबीर, यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें