50-करतारपुरा में सिलाई केंद्र का उद्घाटन करते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी। स्रोत परिषद
रोहतक। विश्व हिंदू परिषद की ओर से करतारपुरा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया। परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम ने कहा कि समाज की शक्ति तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचे। जिला मंत्री केशव ने कहा कि समाज के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए सभी को हर संभव सहयोग करना चाहिए। इस दौरान जिला सेवा प्रमुख सतीश भी मौजूद रहे। संवाद