रोहतक। शहर में छठ महापर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिल्ली रोड स्थित भालौठ सब ब्रांच नहर में बनाए गए घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह चार बजे ही पहुंच गए थे। उन्होंने पूजा-अर्चना करने के बाद जल में खड़े होकर उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का चल रहा व्रत खोला।
इसके साथ ही छठ व्रतियों ने सूर्य भगवान और छठी मैया से परिवार के सुख, स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की। घाट पर मंगलवार सुबह भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने के लिए पहुंचे। धूप, दीप के साथ महापर्व मनाया।
पूर्वांचल एकता सेवा समिति की ओर से घाट की सजावट की गई थी। इस दौरान छठी मैया के भक्ति गीत सुनाए गए। व्यवस्था बनाने के लिए पूर्वांचल एकता सेवा समिति की ओर से समय-समय पर अनाउंसमेंट भी की गई।
गोकर्ण तीर्थ पर भी पहुंचे श्रद्धालु
छठ पूजा के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु गोकर्ण तीर्थ स्थित तालाब पर भी पहुंचे। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले पूर्वांचल के श्रद्धालुओं ने भी यहां पहुंचकर छठ पूजा की। गोकर्ण पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के उपाचार्य स्वामी कपिलपुरी से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।
10...दिल्ली रोड स्थित भालौठ सब ब्रांच नहर में बने घाट पर छठ पूजा करती छठव्रती। संवाद