फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विष्णु हत्याकांड में इनेलो के पूर्व विधायक की कोर्ट में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर के विष्णु हत्याकांड में मंगलवार को इनेलो के पूर्व विधायक बलबीर पहलवान सहित अन्य आरोपियों की अदालत में पेशी हुई। सरकारी वकील के अवकाश पर होने की वजह से एएसजे कपिल राठी की अदालत ने केस की सुनवाई की अगली तिथि 6 नवंबर तय कर दी है।
विज्ञापन

बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने 2011 में कलानौर थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि महम के पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान साथियों के साथ कलानौर की अनाज मंडी आए थे। यहां झगड़ा होने पर उनके साले व निगाना गांव निवासी विष्णु की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
आरोपी पूर्व विधायक ने तत्कालीन आईजी वी कामराजा के कार्यालय में समर्पण कर दिया था। पुलिस के कई आरोपियों को क्लीनचिट देने पर पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने इसका विरोध किया था। मामला सेशन कोर्ट से हाईकोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट को दोबारा से केस की सुनवाई करने के लिए कहा था। तभी से सुनवाई चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें