फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीसवां मील-बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे का बारोटा तक का होगा जीर्णोद्धार

Sat, 15 Nov 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो :41: सोनीपत में बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। बीसवां मील-बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे की बदहाली से परेशान हजारों लोगों को आखिरकार राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि बारोटा तक हाईवे का जीर्णोंद्धार कराया जाएगा। सड़क के साथ जलनिकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। इससे आवागमन में चली आ रही दिक्कतों का समाधान होगा।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 14 नवंबर के अंक में हाईवे के जर्जर होने, जलभराव और दुकानदारों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हुई और अब सरकार ने इसकी मरम्मत को हरी झंडी दे दी है। राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि बीसवां मील से बारोटा चौकी तक रोड को ठेकेदार के माध्यम से ठीक कराया जाएगा।

इस स्टेट हाईवे से प्रतिदिन हजारों लोग सफर करते हैं और इसके साथ 14 गांवों और पांच रेजिडेंशियल कॉलोनियों का सीधा संपर्क है। बारिश या सीवर ओवरफ्लो की स्थिति में हाईवे पर पानी भर जाने से लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ता है। इससे न केवल समय बर्बाद होता है, बल्कि दूषित पानी और गड्ढों की वजह से वाहनों के खराब होने की शिकायतें भी आम हो चुकी हैं।
विज्ञापन


बीसवां मील से बहादुरगढ़ को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण हाईवे बीते कई महीनों से भारी जलभराव और गड्ढों के कारण ग्रामीणों, कॉलोनीवासियों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। हाईवे पर पानी भरने से लोग मजबूरी में दूसरे मार्गों का सहारा लेने को विवश थे।

ग्रामीणों का कहना था कि लगातार जमा हो रहे दूषित पानी और गहरे गड्ढों के चलते उनके वाहन तेजी से जर्जर हो रहे हैं। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने और टूट-फूट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। स्थानीय निवासी महेश, राजू, संजय ने कहा कि सड़के के जीर्णोंद्धार के साथ यदि जलनिकासी की सुविधा की गई तो क्षेत्र में सुचारू यातायात बहाल होगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की घोषणा को क्षेत्र के विकास के लिए बहुप्रतीक्षित कदम बताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सडक़ निर्माण कार्य जल्द शुरू कर इसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें