फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 100 कुंडीय वैदिक यज्ञ सेनो नशा नेशन अभियान को मिला जन-आंदोलन का स्वरूप

विज्ञापन
04जेएनडी30: नो नशा नेशन अ​भियान के तहत हवन में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
जींद। समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे नो नशा नेशन अभियान के तहत बुधवार को हैबतपुर गांव में 100 कुंडीय वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। पुलिस लाइंस स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, जींद की ओर से आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम ने सामाजिक चेतना और वैदिक संस्कारों का प्रभावी संदेश दिया।
विज्ञापन

यह आयोजन पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी जी, प्रधान डीएवी संस्थाएं एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा की प्रेरणा और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी यादव, शिक्षकगण, अभिभावक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञकुंडों में आहुतियां अर्पित की गईं। इससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक चेतना से भर उठा।
विज्ञापन

यज्ञ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज के हर वर्ग को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना रहा। यज्ञ के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हैबतपुर गांव के सरपंच ऋषिपाल विशिष्ट अतिथि और पूज्य महाराज विजय गिरि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सरपंच ऋषिपाल कहा कि डीएवी संस्था शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रही है। वहीं पूज्य महाराज श्री विजय गिरि ने कहा कि “नो नशा नेशन” अभियान आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने की दिशा में एक सशक्त पहल है और यज्ञ के माध्यम से लिया गया संकल्प निश्चित रूप से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें