फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज कालोनी के युवक को किशोरी के उत्पीड़न पर तीन साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक साल पहले किशोरी के उत्पीड़न के मामले में एडीजे आरपी गोयल की अदालत ने तेज कॉलोनी के युवक सोनू को दोषी करार दिया है। शनिवार को उसे 8 पोस्को एक्ट के तहत 3 साल की कैद व 3 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, जान से मारने की धमकी देने पर दो साल की कैद व 2 हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। दोनाें सजा एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार जुलाई 2018 में एक महिला ने महिला थाने में शिकायत दी कि उसकी 11 वर्षीय लड़की का साजिश के तहत तेज कालोनी निवासी सोनू ने उत्पीड़न किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। साथ ही आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। तभी से जिला अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। शनिवार को सुनवाई के दौरान एडीजे कोर्ट ने सोनू को वारदात का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें