फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दीपावली को लेकर कपड़ा बाजार तैयार, बढ़ने लगे ग्राहक

Thu, 09 Oct 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22 किला रोड की दुकान पर कपड़े की खरीददारी करती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
रोहतक । शहर में दीपावली पर करोड़ों का कपड़ा कारोबार होगा। इस व्यवसाय से जुड़े तमाम दुकानदारों ने पहले से ही कपड़े के ऑर्डर दिए हुए हैं जबकि ज्यादातर ने कपड़ा मंगा भी लिया है।
विज्ञापन

किला रोड पर कपड़े का व्यवसाय करने वाले दुकानदार दीपक का कहना है कि यहां लुधियाना, जयपुर, अहमदाबाद, मंबई व दिल्ली से कपड़ा मंगाया गया है। रेडीमेड कपड़े की बाजार में काफी मांग है। दुकानदारों के अनुमान के अनुसार शहर में कपड़े की 2500 से 3000 दुकानें हैं। होलसेल कपड़े की सबसे बड़ी शौरी मार्केट रोहतक में ही है। जहां 1600 से अधिक दुकानें हैं। वहीं, किला रोड पर 500 से अधिक दुकानें हैं। इसके अलावा गांधी कैंप, शिवाजी कॉलोनी, प्रताप बाजार, मॉडल टाउन, पुराना बस स्टैंड पर भी कपड़े की दुकानें हैं।
एक अनुमान के अनुसार रोहतक में प्रत्येक माह कपड़ों का कारोबार 60 से 70 करोड़ का होता है। महिलाओं के लिए अनारकली सूट, क्रॉप-टॉप, शरारा सूट व साड़ियों की मांग अधिक हो रही है जबकि जेंट्स में जींस पैंट-शर्ट, जैकेट, वुलन कपड़े लेकर आए हैं।
विज्ञापन

दीपावली से पहले की दुकानों पर खूब ग्राहक आने शुरू हो गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि त्याेहार पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर बाजार में सिविल वर्दी में पुलिस तैनात होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें