39 श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में मुख्य वक्ता सीए चिनार गुलाटी को स्मृति चिन्ह देते प्राचार्य डॉ.
रोहतक। श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से स्टार्टअप एवं बिजनेस पर सेमिनार का आयोजन किया। मुख्य वक्ता सीए चिनार गुलाटी ने कहा कि स्टार्टअप नवाचार, तेजी से विकास और जोखिम लेने पर केंद्रित होते हैं।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा ने कहा कि एक उद्यमी नए व्यावसायिक विचारों या नवाचारों का सृजन करता है। वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. रश्मि छाबड़ा ने कहा कि एक व्यवसायी आमतौर पर स्थापित व्यावसायिक मॉडलों का उपयोग करते हुए मौजूदा बाजारों में काम करता है। कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति शर्मा, डॉ. राजेश गहलावत, डॉ. शालू जुनेजा, डॉ. नीतू अनेजा, डॉ. सीमा गोसाईं, डॉ. निधि, रिया वधवा, लक्ष्या, रीतू खुराना उपस्थित रहे। संवाद