फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मानहानि केस में अब 13 फरवरी को होगी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्तनाथ मठ के महंत एवं राजस्थान के विधायक बाबा बालकनाथ व बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के बीच चल रहे मानहानि केस में शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में किसी की गवाही नहीं हो सकी। अब 13 फरवरी को गवाही की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, आरोप है कि मार्च 2021 में राजस्थान के अलवर में बहरोड़ के तत्कालीन विधायक बलजीत यादव ने अलवर के तत्कालीन भाजपा सांसद महंत बाबा बालक नाथ योगी के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और निराधार आरोप लगाए। इन आरोपों के चलते बाबा बालकनाथ की मानहानि हुई है, क्योंकि बाबा बालकनाथ उस समय न केवल सांसद थे, बल्कि मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत भी हैं। उनके अनुयायियों को विधायक के शब्दों से ठेस पहुंची है। महंत की तरफ से जिला अदालत में 6 सितंबर 2021 को याचिका दायर की गई थी। तभी से जिला अदालत में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें