फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपर-100 परीक्षा के लिए 28 तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 25 Jan 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 कार्यक्रम चलाया गया है। इसमें जिले के राजकीय विद्यालयों में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी बिना किसी खर्च के आईटी, जेईई व नीट की तैयारी कर सकते हैं। सुपर-100 के नए बैच के लिए विद्यार्थी 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। लेवल एक की परीक्षा 5 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सुपर-100 कार्यक्रम के तहत अब राजकीय विद्यालयों में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी बिना किसी खर्च के आईटी, जेईई व नीट की तैयारी कर सकते हैं। इसमें 24 जनवरी तक ब्लॉक कलानौर से 184, ब्लॉक लाखनमाजरा से 138, ब्लॉक रोहतक से 403, ब्लॉक सांपला से 225 व ब्लॉक महम से 175 और कुल मिलाकर 1125 आवेदन आ चुके हैं। पिछले साल केवल 750 ही आवेदन आए थे। परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी को जारी किया जाएगा। वहीं, लेवल दो की परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी।


सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट की परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इसमें दाखिला होने के बाद विद्यार्थी के रहने, खाने व पढ़ाई का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- समीर मान, जिला गणित विशेषज्ञ, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें