फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लघु सचिवालय, खजाना कार्यालय की पार्किंग हुई शुरू

Tue, 21 Jan 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आदेशानुसार सहायक आयुक्त प्रशिक्षु अभिनव सिवाच ने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय और खजाना कार्यालय में वाहनों के लिए पार्किंग की नई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लघु सचिवालय के सामने पार्किंग को आम जनता और स्टाफ के सदस्यों के लिए खोल दिया गया है। इसी तरह स्थानीय खजाना कार्यालय में भी आम जनता व स्टाफ के सदस्यों के लिए पार्किंग को खोला गया है। वाहनों की पार्किंग निशुल्क रहेगी। लघु सचिवालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में आने वाली आम जनता और स्टाफ के वाहनों की पार्किंग के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें