आरोपी ने बताया कि उनकी बीमा पॉलिसी की कंपनी से बोल रहे हैं। सभी बीमा धारकों की एक लकी ड्रा निकाला जा रहा है। इसके लिए उनके क्रेडिट कार्ड की कुछ जानकारी चाहिए।
रोहतक में साइबर अपराधियों ने एक ट्रांसपोर्टर को लकी ड्रा के झांसे में लेकर नौ लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दे दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित नेहरु कॉलोनी निवासी विजेंद्र सिंह बतौर ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर को उनके पास एक निजी बैंक के कर्मचारी बनकर एक साइबर ठग ने कॉल किया था। उसने बताया कि उनकी बीमा पॉलिसी की कंपनी से बोल रहे हैं। सभी बीमा धारकों की एक लकी ड्रा निकाला जा रहा है। इसके लिए उनके क्रेडिट कार्ड की कुछ जानकारी चाहिए।
इसके लिए उन्होंने इनकार भी किया, लेकिन उसने काफी कॉल करके तरह-तरह की बात करके झांसे में ले लिया था। जिससे क्रेडिट कार्ड की कुछ जानकारी के रूप में ओटीपी ले लिया और उनके खाते से कई बार में नौ लाख रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।