फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश के कारण बढ़ी ठंड

Tue, 31 Dec 2013 07:57 PM IST
अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ गई है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार रात को जिले में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



जबकि मंगलवार सुबह का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही जिले में दिन भर सर्द हवाएं चलती रही। आसमान में बादल छाए रहे, मंगलवार को दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। वहीं, कोहरा न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।


सोमवार देर रात हल्की बूंदाबांदी और मौसम में नमी बढ़ गई। मंगलवार को सर्द हवाओं के कारण दिनभर लोग कंपकंपाते रहे। मौसम में आए इस बदलाव से हालांकि किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन



हल्की बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए भी लाभकारी है। किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी से पाला पड़ेगा, जो फसल के संजीवनी का काम करता है। लेकिन सूखी सर्दी से गेहूं को नुकसान हो सकता था।


इस सर्दी का मंगलवार पहला ऐसा दिन बीता है कि दिनभर एक मिनट के लिए भी सूर्य देव नहीं दिखे। मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिन कोहरा बढ़ने की संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें