फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून से ऊपर खाप पंचायतों के फरमान : राज

Tue, 31 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अनुसूचित जाति जनजाति परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने कहा कि प्रदेश में संविधान के कोई नियम कायदे लागू नहीं हैं। यहां पर दबंग दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं और मिर्चपुर, दुलिना और गोहाना कांड इसके साक्षात गवाह हैं। उन्होंने कहा कि यहां कानून से ऊपर खाप पंचायतों के फरमान माने जाते हैं। वे मैना पर्यटन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ बहुजन संदेश पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांता आलड़िया भी थी। उन्होंने कहा कि अगर आजादी से युवा विवाह के बंधन में बंध जाते हैं तो उन्हें मौत के फरमान का फतवा जारी हो जाता है। उदित नारायण ने कहा कि प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराध का ग्राफ बहुत ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, दलितों के खाली पद भी नही भरे जा रहे हैं। उदित राज ने कहा कि अगर स्थिति ऐसी ही रही तो सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और 2014 के चुनावों में दलित समाज की निर्णायक भूमिका होगी। दलित चिंतन शिविर में भावी आंदोलन आरंभ करने की भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें