संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में आवेदन की अंतिम दिन वीरवार है, लेकिन उम्मीदवारों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आवेदकों की शिकायत है कि उन्हें आवेदन करते समय उनके ईमेल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त नहीं हो रहा है, जिससे वे अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
यह समस्या सिर्फ ओटीपी तक सीमित नहीं है। जिले में काफी दिनों से सरल पोर्टल भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके चलते जाति व रिहायशी प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं, जो सीईटी आवेदन के लिए अनिवार्य हैं। सबसे बड़ा खामियाजा उन अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें सीईटी के लिए आवेदन करना है।
युवाओं का कहना है कि सीईटी के पंजीकरण शुरू होने के बाद से ही पोर्टल की धीमी गति उनके लिए सिरदर्द बनी हुई थी और अब कुछ दिनों से तो यह पूरी तरह से ठप पड़ा है। यह समस्या केवल सीईटी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कॉलेजों में चल रही आवेदन प्रक्रिया में भी इन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिससे कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को भी परेशानी हो रही है।
10 दिन से जाति प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहा हूं। यदि सीईटी की आवेदन तिथि आगे नहीं बढ़ाई गई, तो वह आवेदन से वंचित रह जाएगा।
- अमित अभ्यर्थी
मैंने एक सप्ताह पहले जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक बनकर नहीं आया है। रोज दिन कई बार चेक करती हूं, बना है कि नहीं।
- शिखा अभ्यर्थी
सीईटी के लिए आवेदन कर रहा हूं, लेकिन सरल पोर्टल की साइट नहीं चलने के कारण जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। यदि साइट नहीं चली तो सीईटी का फाॅर्म नहीं भर सकूंगा।
- हिमांशु अभ्यर्थी
पिछले में कई दिनों से सरल पोर्टल नहीं चल रहा है। 15 दिन पहले जाति प्रमाण पत्र अप्लाई किए थे, वे अभी तक नहीं बने हैं। आवेदन के एक दिन बाद प्रमाण पत्र बन जाते हैं। वीरवार सुबह से मेल पर सीईटी में आवेदन का ओटीपी नहीं आ रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को आवेदन करने में परेशानी हो रही है।
- प्रवींद्र कॉमन सर्विस सेंटर
12सीटीके01...रोहतक में कॉमन सर्विस सेंटर पर पोर्टल चलने का इंतजार करते अभ्यर्थी। संवाद
12सीटीके01...रोहतक में कॉमन सर्विस सेंटर पर पोर्टल चलने का इंतजार करते अभ्यर्थी। संवाद
12सीटीके01...रोहतक में कॉमन सर्विस सेंटर पर पोर्टल चलने का इंतजार करते अभ्यर्थी। संवाद
12सीटीके01...रोहतक में कॉमन सर्विस सेंटर पर पोर्टल चलने का इंतजार करते अभ्यर्थी। संवाद