संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित की जा रही नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप में वीरवार को तीसरे दिन 57 किग्रा में हरियाणा के शुभम शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। इसी भार वर्ग में असम के अमित कुमार ने रजत पदक व उत्तर प्रदेश के जेसगौड़ ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-32 किग्रा में मेघालय की एजाईलीन ने स्वर्ण, तमिलनाडु की रेशमश्री ने रजत व हरियाणा की वंदना ने कांस्य पदक जीता। अंडर-30 किलोग्राम में तमिलनाडु की एस नैना ने स्वर्ण, गोवा की प्रतीका ने रजत व मध्यप्रदेश की कस्तुबल पाटीदार ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-22 में उत्तर प्रदेश की निधि राठौर ने स्वर्ण, छत्तीसगढ़ की अश्वनि वर्मा ने रजत व मध्यप्रदेश की मोहिनी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-26 किग्रा में मध्यप्रदेश की शानवी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की आरिफा ने रजत व गोवा की सुनैना ने कांस्य पदक जीता। अंडर 60 किग्रा में मध्यप्रदेश के कुनाल ने अंडेमान निकोबार के हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-64 किग्रा में असम ने मानस ने मिजोरम के रोहित को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
बतौर विशिष्ट अतिथि दीपक पोषवाल चेयरमेन दूर संचार विभाग भारत सरकार व मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने शिरकत की। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर तीसरे दिन के मुकाबले शुरू किए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने सभी राज्यों की टीमों का हरियाणा में आने के लिए स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीराम चौधरी महासचिव मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया, सुदेश कुमार, बीर सिंह आर्य महासचिव हरियाणा जम्प रोप संघ, मनोज गहलावत, सज्जन कवर और राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
12सीटीके50...एमडीयू के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप में रोहित को पंच मारत