झज्जर। मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉक्टर आरएस ढिल्लों बहादुरगढ़ ब्लॉक में निपुण भारत मिशन के तहत चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने इसको लेकर अध्यापकों को दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने बताया कि सभी टीचर अच्छा प्रदर्शन करे और अच्छे प्रदर्शन करने वाले टीचर को स्टार ऑफ द मंथ घोषित किया जाएगा तथा सरकार की वेबसाइट पर भी टीचर को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने दाखिले कम होने को लेकर बात की कि बच्चों की संख्या को बढ़ाया जाए एवं बच्चों को टीएलएम के माध्यम से पढ़ाया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना एवं बीईओ मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से यह कहा कि हर अध्यापक अपना कार्य ईमानदारी से करे तथा बच्चे के सर्वांगीण विकास पर पूरा जोर दे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज और प्राचार्य डाइट बीपी राणा ने भी कहा कि वर्तमान और आगामी होने वाली ट्रेनिंग का भरपूर फायदा उठाया जाए तथा इसको विद्यालय में जाकर अमल में लाया जाए।
पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग में संशोधन की बात की गई कि माता पिता को स्कूल में मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में बताया जाए तथा उसमें एक्टिविटी भी करवाई जाए। जिला एफएलएन संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीखी गई गतिविधियों को कक्षा कक्ष में लागू करके प्रशिक्षण को सफल बनाए। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुरेश सैनी, निपुण सैल पंचकुला से तुषार, सुमन, सविता, नीलम, संजू एवं दीपिका शर्मा मौजूद रहे।े