फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आरोपी होमगार्ड और महिला को जेल भेजा

Sat, 04 May 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भिंडावास गांव के सरपंच से पुलिस आयुक्त व डीएसपी कार्यालय में जांच का डरा दिखाकर ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी होमगार्ड व उसकी साथी महिला को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

छुछकवास गांव के सरपंच दारा सिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी कि छुछकवास थाने में सतेंद्र कुमार होमगार्ड है। होमगार्ड ने आरोप लगाया कि उसने एक महिला को अश्लील मैसेज भेजे हैं। पुलिस कार्रवाई और समाज में बदनामी का डरा दिखाकर आरोपी सतेंद्र ने सरपंच से डेढ़ लाख रुपये ले लिए।
कुछ समय बाद फिर धमकी देना शुरू कर दिया। ऐसे में उससे काफी राशि ऐंठ ली। इसकी शिकायत सरपंच ने एसीबी से की थी। एसीबी ने होमगार्ड को ढाई लाख की रिश्वत लेते पकड़ा था। बाद में उसकी महिला साथी को भी गिरफ्तार किया था। दोनों रिमांड पर थे। रिमांड के बाद शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। संवादश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें