16 शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को मांग पत्र सौंपते हरियाणा राजकीय अध्यापक कल्याण संघ के पदाधिका
रोहतक। हरियाणा राजकीय अध्यापक कल्याण संघ के शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा से मिला। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबीर ककराना ने मंत्री से कहा कि 2022 में टीचर ट्रांसफर ड्राइव चला लेकिन वह ज्यादा शिक्षकों के लिए लाभकारी नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफर ड्राइव में जिस स्कूल से विद्यार्थी ज्यादा थे वहां पर अध्यापक कम पहुंचे। जहां विद्यार्थी कम थे वहां पर अध्यापक ज्यादा पहुंच गए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि प्रतिवर्ष टीचर ट्रांसफर ड्राइव चलेगा लेकिन पिछले तीन साल में केवल जेबीटी वर्ग का अंतर जिला छोड़कर अन्य किसी भी वर्ग का टीचर ट्रांसफर ड्राइव शुरू नहीं हुआ।
शिक्षकों की सभी यूनियन टीचर ट्रांसफर ड्राइव शुरू करवाने के लिए निदेशक, शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से बार-बार मिल चुकी है। हर बार सरकार की ओर से टीचर ट्रांसफर ड्राइव शुरू करने का आश्वासन दिया जा रहा है। शिक्षक प्रतिनिधि मंडल में अजय कौशिक, राजकुमार शर्मा, दिनेश बेरागी, प्राचार्य राजेश प्राध्यापक व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।