फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अग्रसेन पार्किंग से वाल्मीकि चौक तक चलाया विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
15 अग्रसेन पार्किंग से भगवान वाल्मीकि चौक तक विशेष सफाई अभियान चलाते नगर निगम कर्मचारी। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की ओर से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को महाराज अग्रसेन पार्किंग से भगवान वाल्मीकि चौक तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इससे पहले सुभाष रोड मार्केट एसोसिएशन के साथ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों और व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सड़कों व बाजार क्षेत्रों की गहन सफाई करना रहा।
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक नगर निगम रोहतक ने मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, दुकानदारों और आमजन से बातचीत कर जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन अवश्य रखें और कूड़ा इधर-उधर न डालें। सभी को मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी के तहत स्वच्छता बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें