फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टैक्सी चालकों ने उठाई सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा की मांग

Sun, 10 May 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मांग उठाते टैक्सी ड्राइवर। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत टैक्सी चालकों और सहायकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान चालकों ने सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता प्रधान अशोक, महेश कौशिक और बीके राम सिंह ने महाराणा प्रताप चौक के समीप टैक्सी चालकों और सहायकों से मुलाकात की। ड्राइवरों ने बताया कि पर्यटन स्थलों और होटलों में उन्हें सम्मानजनक सुविधाएं नहीं मिलतीं। कई जगहों पर उन्हें बैठने या विश्राम करने तक की अनुमति नहीं दी जाती।
टैक्सी चालकों ने मांग की कि सरकार पर्यटन स्थलों व होटलों में ड्राइवरों और सहायकों के लिए निशुल्क भोजन, विश्राम और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराए।
विज्ञापन

इस दौरान टैक्सी चालकों और सहयोगी को पहचान पत्र जारी करने, शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए 20 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिलाने, एक करोड़ रुपये की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी की मांग की गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन मंत्री, समाज कल्याण मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस अवसर पर प्रेम, सुभाष, अतुल, ललित, मोनू, जीतू, राजीव, धर्मेंद्र, टोनी, रविंदर, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें