फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चोरी के तारों से भरी टाटा एस पकड़ी

Mon, 20 Jul 2026 07:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य का चोरी का तार और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक महेंद्र को गिरफ्तार किया है। एक कबाड़ी पावर हाउस रोहताश नगर निवासी बलवंत उर्फ बलवान को भी नामजद किया गया है।
पुलिस को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि महेंद्र चोरी के तार को टाटा एस वाहन में भरकर बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पावर हाउस चौक के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान वहां पहुंचे वाहन चालक ने भागने की कोशिश की पर पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से तार व अन्य सामान मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी से चार से पांच क्विंटल एबी केबल और 550 किलोग्राम एक्सएलपीई केबल मिली। इसके अलावा 150 मीटर पीवीसी केबल, 40 किलोग्राम इंटरनेट केबल और 500-600 मीटर टीवी केबल मिली।
विज्ञापन

पुलिस को 80-85 किलोग्राम नट-बोल्ट और स्टील की सीपी जालियां भी मिलीं। महेंद्र सामान के कागज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने बताया कि यह सामान उसने कबाड़ी बलवंत उर्फ बलवान से खरीदा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें