संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किसानों से फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट (सीआरएम) घटक से फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर 50 फीसदी अनुदान मिलेगा।
इच्छुक किसान कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर 03 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक परिवार पहचान पत्र (पीपीपी आईडी) से एक ही किसान का चयन होगा, जिसे केवल एक मशीन पर अनुदान मिलेगा।
योजना में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर या मल्चर, श्रबमास्टर या रोटरी स्लेशर जैसी मशीनें शामिल हैं। आवेदन हेतु पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक खाते का विवरण, स्वयं घोषणा पत्र आवश्यक हैं।
ट्रैक्टर चालित मशीनों के लिए हरियाणा में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आरसी चाहिए। छोटे व सीमांत किसानों को पटवारी रिपोर्ट, अनुसूचित जाति वर्ग को एससी प्रमाण-पत्र देना होगा।