फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग खेल बॉक्सिंग में तमन, जतिन, सिकंदर, गौरव, नकुल, अभिनव, लोकेश, निखिल, अरमान और अक्षय ने जीता स्वर्ण

Sat, 08 Nov 2025 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम के साई एनबीए में शुक्रवार को हरियाणा ओलंपिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। यूथ लड़के अंडर-50 किग्रा भारवर्ग में झज्जर के तमन ने स्वर्ण, रेवाड़ी के पार्थ कुमार ने रजत, अंबाला के आदित्य व पानीपत के लविश ने कांस्य पदक जीता। अंडर-55 किग्रा भारवर्ग में सोनीपत के जतिन ने स्वर्ण, फतेहाबादा के वंश ने रजत और झज्जर के युवराज व एचओए के अतुल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त सचिन गुप्ता और विशिष्ट अतिथि रोडवेज के जीएम विपिन शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा खेलों की भूमि है। यहां के खिलाड़ी न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं।
रोडवेज के जीएम विपिन शर्मा ने कहा कि बॉक्सिंग जैसा खेल युवाओं में आत्मबल और निडरता का संचार करता है। जो खिलाड़ी खेल को ईमानदारी और लगन से खेलता है वही राज्य और देश का नाम रोशन करता है।
विज्ञापन




लड़कों के परिणाम
अंडर-60 किग्रा में भिवानी के सिकंदर ने स्वर्ण, फतेहाबाद के विनीत कुमार ने रजत, कैथल के योगेश ने कांस्य, अंडर-65 किग्रा में कैथल के गौरव ने स्वर्ण, सोनीपत के ध्रुव ने रजत, यमुनानगर के अभिनव व हिसार के प्रिंस हिसार ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-70 किग्रा में यमुनानगर के नकुल मलिक ने स्वर्ण, हिसार के दमन ने रजत, सोनीपत के विशाल व कुरुक्षेत्र के विकास ने कांस्य पदक जीता। अंडर-75 किग्रा में झज्जर के अभिनव ने स्वर्ण, फतेहाबाद के आदित्य ने रजत, करनाल के पराग ने कांस्य जीता।
अंडर-80 किग्रा में रोहतक के लोकेश ने स्वर्ण, हिसार के निलेश ने रजत, पलवल के रोनित और कैथल के कर्ण ने कांस्य पदक जीता। अंडर-85 किग्रा में सोनीपत के निखिल ने स्वर्ण, भिवानी के हनी ने रजत, पानीपत के विनय ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-90 किग्रा में पानीपत के अरमान ने स्वर्ण, रोहतक के अवलीक धनखड़ ने रजत, गुरुग्राम के आयुष व पलवल के हितेश ने कांस्य पदक जीता। 90 से ज्यादा किग्रा में पानीपत के अक्षय सैनी ने स्वर्ण, चरखीदादरी के राहुल कुमार ने रजत, गुरुग्राम के हेमंत व फरीदाबाद के तिलक ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें