फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेडियोलॉजी में पद 11, तैनात सिर्फ 2...इलाज की रीढ़ ही टूटने की कगार पर

Sat, 08 Nov 2025 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09...पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग का जर्जर भवन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में इलाज की रीढ़ कहलाने वाले रेडियोलॉजी विभाग की कमर टूटी जा रही है। यहां डॉक्टरों के पद 11 हैं, तैनात सिर्फ दो हैं। पीजी स्टुडेंट भी 15 से घटकर छह बचे हैं। मरीजों की दुर्दशा ऐसी है कि जिन्हें एमआरआई आज करानी है, उन्हें तारीखें मिल रही हैं अगले साल फरवरी की।
विज्ञापन

रेडियोग्राफी के क्षेत्र में तकनीकी उन्नति ने जटिल बीमारियों से निपटना आसान कर दिया है। बीमारी की पहचान से लेकर इलाज तक में इसकी बड़ी अहमियत है। इसी कारण इसे इलाज की रीढ़ भी कहते हैं। इससे मरीजों को तो बड़ी राहत है ही, डॉक्टरों का भी समय बचा रही है।
रेडियोलॉजिस्ट की मांग को देखते हुए ही पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग में 11 प्रोफेसरों/डॉक्टरों के पद स्वीकृत किए गए। लेकिन, आज यहां की हालत यह है कि सिर्फ दो ही कार्यरत हैं। विभागाध्यक्ष का रिटायरमेंट भी जनवरी-2027 में है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी का खामियाजा दोहरा है। सर्वाधिक दुर्दशा तो मरीजों की है। पहले यहां रोजाना 500 अल्ट्रासाउंड हो जाते थे, अब बमुश्किल 150 ही हो पा रहे हैं। मरीजों को जांच के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। एमआरआई के लिए तो चार महीने की वेटिंग चल रही है।
वेटिंग से परेशान मरीज निजी जांच केंद्रों में जेब कटा रहे हैं। रेडियोलॉजी में शिक्षकों की कमी से पीजी स्टुडेंट भी घट गए हैं। शिक्षक पूरे थे तो 15 पीजी स्टुडेंट होते थे, अब मात्र छह हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हालात नहीं सुधरे तो कुछ ही वर्षों में पीजी स्टुडेंट की संख्या तीन तक सिमट सकती है।
विभाग की सीनियर प्रो. सीमा बताती हैं कि यहां एमआरआई की दो मशीनें हैं। इनमें एक की मरम्मत कराकर चला रहे हैं। इससे मरीजों को फरवरी तक की वेटिंग देनी पड़ रही है। यहां रोजाना 90 सीटी स्कैन और 800 एक्स-रे भी किए जाते हैं।
डॉक्टरों के खाली पदों पर कुछ सीनियर कहते हैं कि सरकार नियमित भर्ती कर नहीं रही है। कांट्रैक्ट पर सैलरी और छुट्टियां कम मिलती हैं। इसी वजह से विशेषज्ञ आना नहीं चाहते। सरकार को डॉक्टरों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


चिकित्सकों की भर्ती सरकार के स्तर पर होती है। संस्थान की ओर से विभाग की समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. एसके सिंघल, निदेशक, पीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें