फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साल में दो बार आता स्वाइन फ्लू का दौर, अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया

Wed, 26 Aug 2026 09:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
- मार्केट में 800 से 1500 रुपये की इन्फ्लूएंजा वैक्सीन से हो सकता है बचाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पीजीआई के पल्मोनरी विभाग में रोजाना औसतन पांच से सात मरीज स्वाइन फ्लू के लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से संस्थान व नागरिक अस्पताल में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल में इन मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड भी बनाया गया है।
पल्मोनरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि साल में दो बार स्वाइन फ्लू का दौर आता है। अभी यह पहला दौर चल रहा है। अगला दौर दिसंबर में आ सकता है।
विज्ञापन

पीजीआई में लैब टेस्टिंग के बिना ही इनका इलाज किया जा रहा है। मेडिसिन विभाग में फिलहाल स्वाइन फ्लू के केस देखने को नहीं मिले हैं। स्वाइन फ्लू का दौर साल में दो बार आता है जिसमें से एक दौर अभी चल रहा है।
पीजीआई में अधिक संख्या में मरीज बुखार व सांस संबंधी समस्याओं के साथ आ रहे हैं। हालांकि, लैब टेस्टिंग कम होने के कारण मामलों की सटीक संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। लैब टेस्ट के बाद ही स्वाइन फ्लू की सही जानकारी मिल सकती है। फिलहाल, मरीज पहुंच रहे हैं।
बचाव के लिए इन्फ्लूएंजा वैक्सीन लगवाएं
विशेषज्ञ का कहना है कि फ्लू से बचाव के लिए हर साल इन्फ्लूएंजा वैक्सीन लगानी चाहिए। यह वैक्सीन बाजार में 800 से 1500 रुपये तक में उपलब्ध है। समय रहते इसे लगाने से फ्लू से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

बाहर जाते समय मास्क का उपयोग करें
स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द व सांस का चढ़ना शामिल हैं। इससे बचाव के लिए बाहर जाते समय मास्क का उपयोग करें, बार-बार हाथ धोएं। लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से इलाज लें। फ्लू होने पर घर पर ही रहें ताकि संक्रमण न फैले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें