28सीटीके15..कश्मीर से कन्याकुमारी से दौड़कर जाने वाले रिले रेस के प्रतिभागी खिलाड़ी। स्रोत:स
रोहतक। नशे को ना समिति की प्रधान स्वीटी मलिक का रिले रेस कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3758 किलोमीटर में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर आर्यन बॉक्सिंग स्पोटर्स क्लब की ओर से स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। नशे को ना समिति की प्रधान स्वीटी मलिक, सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह, रविंद्र मलिक, मुकेश नैनकवाल का एकेडमी पर पहुंचने पर सभी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मिलवाया कि अकादमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग खिलाड़ी तैयार किए जाते हैं।
स्वीटी मलिक ने कहा कि आज नशा को बढ़ने से रोकने के लिए आम नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। इसके लिए खासकर खिलाड़ियों को तो अपने आप को तो बचाना ही है, साथ में अपने समाज को भी जागरूक करना पड़ेगा। नहीं तो इसका परिणाम भयंकर भुगतना पड़ेगा। उन्होंने नशा न करने वह समाज को जागरूक करने के लिए शपथ भी दिलवाई ।
सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह ने खिलाड़ियों के बीच में बोलते हुए कहा कि एक स्वस्थ खिलाड़ी के लिए एक स्वच्छ पानी का होना भी बहुत जरूरी है। क्लब के डायरेक्टर व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर संजीव कुमार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया कि उन्होंने बच्चों को जागरूक किया।
इस दौरान स्वीटी मलिक, डॉ. जसमेर सिंह, रविंद्र मलिक, मुकेश नैनकवाल, संजीव कुमार, विनेश लाकड़ा, राजवीर, शिक्षा हुड्डा, सोनिया रुहिल, विजय रोहिल्ला, संदीप कौशिक, जितेंद्र सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे।