फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मकान का निर्माण रोकने की जगह नगर निगम ने शिकायतकर्ता को ही थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम का एक नया कारनामा सामने आया है। बिना नक्शा पास मकान निर्माण को लेकर जनता कॉलोनी के जिस व्यक्ति ने शिकायत दी, नगर निगम ने तीन माह बाद उसी व्यक्ति से मकान का नक्शा व मलकियत के कागजात मांग लिए। इसके लिए 3 दिसंबर को निगम कार्यालय में तलब किया गया है। परेशान व्यक्ति संयुक्त आयुक्त से मिला और पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी निवासी एक शख्स ने बताया कि उसने अगस्त 2024 में डीसी को शिकायत दी थी कि उसका रिश्तेदार सेक्टर-4 की पुलिया के नजदीक रामगोपाल कॉलोनी में रहता है। उसी गली में एक महिला दो मकान बना रहा है, इसके लिए नक्शा पास नहीं कराया है। नगर निगम अवैध निर्माण को रुकवाए। निगम आयुक्त ने बिल्डिंग ब्रांच को मामले की जांच दी।
पीड़ित बोला, बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने काम रुकवाने की जगह उससे ही मांग रहा कागजात
उन्होंने बताया कि वे बुधवार को निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह से दूसरी बार मिले। बताया कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर सन्नी ने शिकायत के बावजूद मकान का निर्माण नहीं रुकवाया। उल्टा अब नोटिस देकर मकान का नक्शा व मिलकियत के कामजात मांगे हैं। इसके लिए 3 दिसंबर को कार्यालय में बुलाया है। अब दूसरे के मकान का नक्शा व कागजात वह कैसे लेकर आएगा।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने मांगा बिल्डिंग इंस्पेक्टर से जवाब
मामला नोटिस में आने पर संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर सन्नी से फोन पर बात की। पूछा, आखिर मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की गई। क्यों शिकायतकर्ता को ही परेशान किया जा रहा है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर बोले, मैंने तो सुनवाई के लिए बुलाया हुआ है।

आम आदमी की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर दूर होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस तरह की दिक्कतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें