पीजीआई के वार्ड नौ में उपचाराधीन एक मरीज की संदिग्ध बुखार के चलते मौत हो गई है।
परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके मरीज को डेंगू था। हालांकि, पीजीआई की ओर से न तो मरीज की डेंगू जांच हुई थी और न ही स्वास्थ्य विभाग को ऐसी रिपोर्ट भेजी गई है।
50 वर्षीय मरीज को कुछ दिन पहले बुखार होेने से पीजीआई में उपचार के लिए लाया गया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है।
हालांकि मरीज के मौत के कारणों की पुष्टि न तो पीजीआई ने की है और न ही स्वास्थ्य विभाग ने। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि उनके पास ऐसे किसी मरीज की रिपोर्ट नहीं है।