फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मेरे कातिलों को जेल पहुंचाना, फिर करना अंतिम संस्कार

Tue, 16 Jun 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी कैंप के बाद अब कलानौर में पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि जिन लोगों की वजह से वह आत्महत्या कर रहा है पहले उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए उसके बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया जाए।

सोमवार को कलानौर के वार्ड 10 में निवासी विक्की (26) पुत्र इंद्र सिंह ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कलानौर पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक को परिजनों की मौजूदगी में फंदे से उतारा।
विज्ञापन


विक्की की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी मंजू, सास रानी देवी, साले अशोक और कश्मीर को मजबूर करने का आरोप लगाया है।

कलानौर थाना प्रभारी उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम के साथ शाम को मिताथल रवाना हो गए। बताया जाता है कि पुलिस देर शाम उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है।
तीन साल पहले हुई थी शादी, 1 साल की बेटी भी है
विक्की घर के बाहर ही परचून की दुकान चलाता था। उसकी शादी जनवरी 2012 में भिवानी जिले के मिताथल गांव निवासी मंजू के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से मंजू विक्की और परिवार के साथ लड़ने झगड़ने लग गई थी। विक्की की करीब एक साल की एक बेटी भी है। पत्नी बात-बात पर मायके चली जाती थी। कई बार उसे समझाया गया परंतु वह नही मानी। जिसके चलते विक्की तनाव में रहने लगा।  
पंचायत को भी सुनाई खरी खोटी
करीब एक वर्ष पहले विक्की की पत्नी लड़ झगड़कर मायके चली गई थी। विक्की कई बार उसे लेने गया परंतु हर बार उसे डरा धमका कर वहां से भगा दिया। विक्की अपनी पत्नी को मनाने के लिए रविवार को कलानौर से पंचायत भी लेकर गया मगर वहां पर उसके सुसराल वालों ने पंचायत को ही बुरा भला कहकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन

सुबह तारीख पर जाने के लिए तैयार हो गया था विक्की
विक्की महिला सेल भिवानी में तारीख पर जाने के लिए सुबह जल्दी ही तैयार हो गया था। उसने अपने साथ चलने के लिए कई लोगों को फोन कर घर बुला भी लिया था। इसी दौरान विक्की अपने मकान की छत पर बने कमरे में गया और गले में चुन्नी डालकर पंखे से लटक गया। काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो उसके भाई विनोद ने ऊपर जाकर देखा तो विक्की फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई चौकी प्रभारी महाबीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे पर से उतरवाया।
--------------
फोटो- फंदे पर लटका विक्की का शव
     2 जेब से बरामद सुसाईड नोट जो एक उायरी के पेज पर आगे पीछे लिखे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें