फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशीला चानू का भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनना तय, अधिकारिक एलान 12 को 

Mon, 11 Jul 2016 02:10 AM IST
अंकित चौहान /अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सुशीला चानू - फोटो : file photo
विज्ञापन
ओलंपिक के लिए 36 साल बाद क्वालीफाई करने वाली महिला हॉकी टीम का कप्तान सुशीला चानू पुखरमबम को बनाया जाना लगभग तय है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इसकी अधिकारिक घोषणा दिल्ली में 12 जुलाई को हॉकी इंडिया के कार्यक्रम में की जाएगी। इसी दिन ओलंपिक के लिए टीम की घोषणा भी की जाएगी। पांच साल में ऐसा पहली बार होगा कि हरियाणा से बाहर की खिलाड़ी को महिला हॉकी टीम की कमान सौंपी जाएगी। इससे पहले रितु रानी साल 2011 से लगातार टीम की कप्तान रही हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने साल 2014 में इंचियोन में एशिन गेम्स में ब्रांज जीता था। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि रितु रानी को भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी से हटाने और टीम से बाहर करने तक सब कुछ भले ही अचानक माना जा रहा हो, लेकिन ऐसा होना काफी पहले तय हो गया था, जिसका आभास रितु को भी हो गया था। भारतीय महिला हॉकी टीम से जुड़े सूत्रों की माने तो मई में आस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब टीम की घोषणा की गई थी तो उससे पहले ओलंपिक को देखते हुए टीम के कोच और अधिकारियों ने रितु रानी को खेल पर फोकस करने के लिए तीन बार वार्निंग दी थी। इसके बाद आस्ट्रेलिया दौरे के लिए सुशीला चानू को कमान सौंपी गई।

ओलंपिक से पहले इस टूर्नामेंट को काफी अहम माना जा रहा था। इसमें भारत की भिड़ंत वर्ल्ड की नंबर तीन आस्ट्रेलिया, नंबर 4 न्यूजीलैंड और नंबर 10 जापान से होनी थी। उसी समय रितु और टीम के अन्य खिलाड़ियों को आभास हो गया था कि ओलंपिक से पहले टीम में बड़ा बदलाव होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि मणिपुर की रहने वाली सुशीला चानू को कप्तान बनाने का फैसला इसलिए लिया जा रहा है कि वह जूनियर हाकी टीम की कप्तान रही हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने साल 2013 में वर्ल्ड कप में ब्रांज मेडल जीता था। यही नहीं, इस समय सुशीला टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन भी कर रही हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि ओलंपिक के लिए घोषित होने वाली टीम में सबसे ज्यादा हरियाणा की खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। हालांकि सभी की निगाहें 12 जुलाई पर टिकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें